नई दिल्ली, जनवरी 27 -- Halwa Ceremony: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया। यह एक फरवरी को लोकसभा में पेश किए जाने वाले आम बजट 2026-27 की तैयारी के अंतिम चरण का प्रतीक है। यह समारोह रायसीना हिल्स स्थित नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित किया गया, जो वित्त मंत्रालय का पुराना पता है। गौरतलब है कि कर्तव्य भवन-1 स्थित नए परिसर में छापाखाना नहीं है। वित्त मंत्री और उनकी टीम के अधिकतर सदस्य सितंबर 2025 में प्रतिष्ठित और भव्य नॉर्थ ब्लॉक से कर्तव्य भवन स्थित आधुनिक केंद्रीय सचिवालय कार्यालय में स्थानांतरित हो गए थे। यह बजट से पहले होने वाला सालाना समारोह है, जिसमें पारंपरिक 'हलवा' तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को परोसा जाता है जो बजट तैयार करने के काम में शामिल होते हैं।क्या कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.