बलिया, जनवरी 31 -- बलिया, वरिष्ठ संवादाता। बलिया शहर के गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भंडारे में उस समय अलग माहौल बन गया, जब देर रात करीब दस बजे परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह अचानक पहुंच गए। मंत्री के पहुंचते ही मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। भंडारे में शामिल होकर मंत्री ने न सिर्फ दर्शन-पूजन किया, बल्कि हलवाई के साथ कढ़ाही के पास बैठकर बलिया की मशहूर बड़ी वाली पूड़ियां भी तलीं। उन्हें कढ़ाही में पूड़ियां डालते और पलटते देख श्रद्धालुओं में उत्सुकता और मुस्कान दोनों दिखीं। पूड़ियां तलने के बाद मंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण में भी सहयोग किया और स्वयं भी पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और सेवा का भाव मजबूत होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.