सिद्धार्थ, दिसम्बर 10 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के स्थित मदरसा दारूल उलूम सुबहानी चकचई में सोमवार की रात सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किछौछा शरीफ से आए मौलाना सैयद अबदुर्रब उर्फ चांद ने कहा कि शिक्षा ऐसी दौलत है, जिससे पूरी कायनात की रोशनी बख्शी जा सकती है। अपने बच्चों की शिक्षा हर हाल में पूरी कराएं और इस्लाम के उसूलों में भी ढालें। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना सईद अहमद ने कलाम पाक पढ़कर किया। इसके बाद रसूल की शान में नात ए पाक पढ़ा गया। मौलाना चांद ने कहा कि मकतब व मदरसा इस्लाम के स्तंभों में से एक हैं। इंसान जन्म लेने के बाद अपने दीन इस्लाम की तालीम इन्हीं संस्थाओं में हासिल करता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने बच्चों की शिक्षा पूरी कराएं। साथ ही दुनियावी और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.