प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के वैज्ञानिकों ने अमेरिकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक शोध किया है, जिसमें डिजिटल भुगतान के चलन में वृद्धि के कारणों का विश्लेषण किया गया है। इस शोध में पाया गया है कि हर हाथ में स्मार्टफोन होने से सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम) के जरिए डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ रहा है। शोध टीम ने 31 प्रमुख उपयोग कारकों के बीच जटिल संबंधों का विश्लेषण किया है, जो डिजिटल भुगतान के चलन को प्रभावित करते हैं। यह शोध 'जर्नल ऑफ सर्विस थ्योरी एंड प्रैक्टिस' में प्रकाशित हुआ है। टीम में संस्थान के प्रो. रंजीत सिंह, लता कुमारी पांडे ने अमेरिकी विश्वविद्यालय के प्रो. एच केंट बेकर और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ के डॉ. अंबरीश सिंह अध्ययन में शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.