देवरिया, जुलाई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। सावन के पहले दिन शहर से लेकर गांव तक शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज रही। भोले के भक्तों का हुजूम जलाभिषेक को उमड़ पड़ा। हर कोई शिवमय हो गया। सोमनाथ, दुग्धेश्वर नाथ, दीर्घेश्वरनाथ, महेंद्रनाथ, फुलेश्वरनाथ, जंगली नाथ समेत सभी शिवालयों में लोगों ने दर्शन पूजन किया। बम बम भोले के स्वर सुनाई देते रहे। शहर के सोमनाथ मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महंथ भोला गिरी ने पहले मंदिर का पट खोला। भोलेनाथ की आरती की और जलाभिषेक किया। इसके बाद बरहज से सरयू का जल लेकर आये बोल बम वाले भक्तों ने जलाभिषेक किया। तब तक आम श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के बाहर लग गई। मंदिर प्रशासन ने महिला और पुरुष के लिए अलग अलग कतार की व्यवस्था की थी। यह कतार मंदिर से शुरू होकर करीब सौ मीटर दूर तक रही। श्रद्धालु जल, अक...