रांची, फरवरी 15 -- कांके, प्रतिनधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांके के मंदिरों में रविवार को धूमधाम से महाशिवरात्रि की पूजा हुई। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अरसंडे और बोड़ेया शिव मंदिर, कांके चौक महावीर मंदिर तथा कांके के सभी मंदिर में शिव बारात में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...