गाजीपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। शहर के बड़ा महादेवा, चीतनाथ महादेव मंदिर, विशेश्वरगंज महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में विशेष सजावट की गई थी। मंदिर परिसरों को फूल-मालाओं और विद्युत रोशनी से सजाया गया था। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और शिव महिमा का पाठ भी आयोजित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और कतार प्रबंधन की व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.