चंदौली, जुलाई 22 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर देर रात तक हर हर महादेव के जयघोष से शिवमंदिर गुंजायमान रहे। सकलडीहा के चतुर्भुजपुर स्थित श्रीकालेश्वर महादेव, शिकारगंज स्थित स्वंभू जागेश्वर नाथ, जामेश्वर महादेव मंदिर और व्यासनगर स्थित वेदोव्यास महादेव मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। भक्तों ने बेलपत्र, गंगाजल सहित अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। पीडीडीयू नगर में सावन के दूसरे सोमवार को नगर में कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर, रवि नगर स्थित काली माता मंदिर के अलावा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.