गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के शिवालय बुधवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। महाशिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी थी। कई जगहों पर लोगों ने शिव भोले के भंडारे का कार्यक्रम भी किया। मंदिरों के बाहर गेंदे, मौसमी फूल, बेल पत्र, भांग, धतूरा और पूजन सामग्री की दुकानें सजी थीं। महिलाएं सज धज कर शिव-पार्वती के पूजन में जुटी थी। नव विवाहित जोड़े एक साथ शिव पार्वती पूजन को पहुंचे। बाबा प्रकाशपुरी मंदिर में बड़े मेले का आयोजन किया गया। मंदिर धर्म के साथ सांस्कृतिक पारिवारिक उत्सव का केंद्र भी लग रहा था। महिलाओं ने मंदिरों में शिव पार्वती विवाह के गीत गाए। भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई मंदिरों में विधि विधान से रुद्राभिषेक किया गया। कई युवा हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आए और जलाभिषेक किया...