कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शनिवार की रात 12 बजते ही जिले के शिवालय 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठे। मध्यरात्रि के साथ ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक का क्रम शुरू हो गया, जो रविवार देर रात तक चलता रहा। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शनिवार की देर शाम से ही कांवड़िओं की टोलियां गंगाजल लेकर मंदिरों की ओर बढ़ने लगे थे। कई श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे जनपद में महाशिवरात्रि श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को शहर में महाशिवरात्रि की भव्य धूम देखने को मिली। आज के पावन पर्व पर पूरा ...