हजारीबाग, जुलाई 21 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सावन की दुसरी सोमवारी को हर हर महादेव के उद्घोष से शहर के शिवालय गुंजायमान होते रहे। शिव मंदिरो मे हजारो शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों के पट तीन बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। जिसके कारण मंदिरों में शिवभक्तो का आगमन शुरू हो गया था। सोमवार को हजारों की संख्या में महिला पुरुष कांवरियों ने भी जलाभिषेक किया। एकादशी और द्वादशी के शुभ संयोगों के बीच विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। वही कई शिव मंदिरों में हुए रुद्राभिषेक सहित कई बड़े अनुष्ठान आयोजित हुए। शिव मंदिरों में कतारबद्ध होकर पुरूष महिलाओं ने जलाभिषेक किया। शिव मंदिर में पूजा के लिए अतिरिक्त पुलिस और स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई थी। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर, पंच मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में बाबा का भव्य श्रृंगार ...