भदोही, फरवरी 16 -- भदोही/ज्ञानपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के सभी शिवालयों में रविवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में लाखों भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव..., हर-हर बम-बम..., बोल बम के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान होते रहे। प्रमुख गंगा घाटों पर पांच बजे सुबह से ही भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई था। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु तट पर स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की निकली अनोखी बरात में बारातियों का नृत्य देख आस्थावान आनंदित होते रहे। मंदिरों और भवनों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चलता रहा। भूतभावन भगवान शंकर का दर्शन करने के लिए लाखों भक्तों का आगमन हुआ। प्रमुख धार्मिक स्थल कुएं में वीराजमान बाबा सेमरा...