गढ़वा, अगस्त 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड और अंचल कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजन होगा। बकौल बीडीओ मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर के दोपहर एक बजे तक जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान किया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनता दरबार और जनसुनवाई में जितने भी मामले आएंगे उसको सूचीबद्ध किया जाएगा। एक अलग से रजिस्टर रख कर उसका संधारण किया जाएगा। उसका क्या परिणाम निकला यह भी अंकित किया जाएगा ताकि प्रखंड प्रशासन जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी जा रही है कि...