देवघर, दिसम्बर 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर कॉलेज मैदान और इनडोर स्टेडियम देवघर से रविवार को फिट युवा फोर विकसित भारत को लेकर गोड्डा लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आगाज हुआ। गोड्डा लोकसभा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 से 26 दिसंबर 2025 तक देवघर और गोड्डा में आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 11 अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, वूशु, चेस सहित अन्य खेलों का आयोजन होगा। रविवार की सुबह देवघर कॉलेज के मैदान से महोत्सव का आगाज हुआ। इस दौरान गोड्डा सांसद डॉ.निशिकांत दुबे, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ.सुनील खवाड़े ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। यह मैराथन दौड़ पुरुष के लिए 10 किलोमीटर एवं महिला के लिए 5 किलोमीटर का दौड़ था। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.