नई दिल्ली, जनवरी 26 -- अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और 12वीं पास हैं और आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल, बिहार की नीतीश सरकार युवाओं के रोजगार के लिए एक ऐसी योजना चला रही है, जिससे ना सिर्फ नौकरी मिलेगी, बल्कि इन्हें इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को आर्थिक प्रोत्साहन भी मिलेगा। जी हां, बिहार नीतिश सरकार युवाओं के लिए यह एक इंटर्नशिप प्रोग्राम चला रही है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर माह पैसे भी मिलेंगे। इस योजना का नाम सीएम-प्रतिज्ञा योजना है। चलिए जानते हैं कि यह योजना क्या है और इसके तहत युवाओं को कितने पैसे मिलेंगे? क्या है सीएम-प्रतिज्ञा योजनाबिहार की नीशीत सरकार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का ऐलान 1 जुलाई 2025 में किया था। इस योजना का उद्देश्य राज्य में रोजगार और कौशल विकास के ज्यादा से ज्यादा अव...