गढ़वा, फरवरी 20 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव प्रखंड मुख्यालय कोयल नदी तट पर अवस्थित है। तटीय क्षेत्र में अवस्थित होने के कारण हर साल बारिश के दिनों में कोयल नदी से कटाव के कारण भू-खंड नदी में समा जाता है। कोयल नदी पर तटबंध नहीं बनने से लगातार बाढ़ का पानी मझिआंव सहित आसपास के गांवों को अपने आगोश में लेते रहा है। लगातार कटाव के कारण लोग नदी के तटीय इलाकों में तटबंध निर्माण कर बेशकीमती जमीन को बचाने की गुहार लगाते रहे हैं। उसके बाद भी पहल नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कोयल नदी पर तटबंध नहीं बनाया गया तो नगर पंचायत के कई गांव खजूरी, आमर, बकोईया, मझिआंव, गहीड़ी, बूढ़ीखांड़ धीरे धीरे नदी के तेज धार में समा जाएगा। नदी में तटबंध निर्माण की मांग स्थानीय लोगों की बहुत पुरानी है। ऐसे जब-जब चुनाव का समय आता है यह मांग जोर पकड...