बोकारो, सितम्बर 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों से आए कई लोगों से भेंट की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, परेशानियों एवं आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मौके पर मंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हर समस्या का समाधान चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.