नई दिल्ली, मई 5 -- Jammu and kashmir bank share: जम्मू और कश्मीर बैंक ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में नेट प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के 640 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 9% घटकर 585 करोड़ रुपये रह गया। बैड लोन को कवर करने के लिए अधिक प्रावधान के कारण ऐसा हुआ। तिमाही के लिए बैंक का प्रावधान-पूर्व परिचालन लाभ 664 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.5% बढ़कर 800 करोड़ रुपये हो गया। संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद खराब और संदिग्ध लोन को कवर करने के लिए प्रावधान 58 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में प्रावधान 47.4 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष के अंत में इसका ग्रॉस एनपीए रेश्यो 3.37% तक गिर गया, जबकि एक साल पहले यह 4.08% था। पूरे वित्त वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट 2083 करोड़ रुपये रहा, जो बैंक के लिए अब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.