नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मल्टीबैगर कंपनी ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। ट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड दूसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3599.95 रुपये पर बंद हुए हैं। 147% बढ़ा है ट्राइटन वाल्व्स का मुनाफाट्राइटन वाल्व्स लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 147 पर्सेंट बढ़ा है। मल्टीबैगर कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2.64 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अव...