बलिया, फरवरी 7 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की बैठक शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रस्ताव पारित किया गया कि रसड़ा में मुंसिफ न्यायालय स्थापित हुए करीब चार साल हो गए, लेकिन अभी तक यहां पर शौचालय, मूत्रालय, निरीक्षण कक्ष में कुर्सी-मेज, पत्रावलियों के रख-रखाव के लिए आलमारी, मुख्य गेट पर न्यायालय का बोर्ड, चहारदीवारी निर्माण, अधिवक्ता चेंबर के लिए भूमि की व्यवस्था नहीं होने तथा मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय और बिजली विभाग के आफिस को यहां से अन्यत्र नहीं हटाए जाने से अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि इन समस्याओं के संबंध में कई बार डीएम, जनपद न्यायाधीश, उच्च न्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.