कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच जिलों के पराविधिक स्वयंसेवकों (अधिकार मित्र) के लिए एक दिवसीय संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायालय के नवीन सभागार में आयोजित किया गया। इसमें नगर के साथ ही कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और उन्नाव के पराविधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज अनमोल पाल ने की। जिला जज ने पराविधिक स्वयंसेवकों को उनकी भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व और न्याय तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विधिक सहायता पहुंचाने की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षित, सक्षम और संवेदनशील होना आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.