लखनऊ, दिसम्बर 8 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश लखनऊ विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिए हैं कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न हो। वह सोमवार अपने लखनऊ कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को सुन अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वृद्धजन व युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। केशव प्रसाद ने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है,...