फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- फर्रुखाबाद। पौधरोपण महा अभियान में मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर में दस हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह यादव, चेयर पर्सन डॉ. अनीता यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह ने कृष्णा वाटिका में पीपल का पौधा रोपित कर महाअभियान की शुरूआत की। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में पीपल, बरगद, बेल, नीम, आम, अमरूद, शीशम, पाकड़, इमली, कटहल आदि के पौधे रोपित किए। कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। आज सबके पास मौका है, न पौधों की कमी है और न ही स्थान की। चेयर पर्सन डॉ. अनीता यादव ने बेलपत्र का पौधा लगाया तथा प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह ने बरगद का पौधा रोपित कर अभियान का श्री गणेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.