बोकारो, फरवरी 9 -- चास, प्रतिनिधि। चास निगम के वार्ड संख्या- 20 में रविवार को मेयर पद प्रत्याशी गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु ने जन संपर्क करते हुए सभा किया। जिसमें उन्होंने निवासियों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि हर वार्ड में मुफ्त ट्यूशन सहित मोहल्ला क्लीनिक पहली प्राथमिकता रहेगी। 35 वार्ड की पैंतीस बेटियों को गोद लेकर शिक्षा दिलाएंगे। साथ मिलकर विकास की पथ पर काम होगा। सभा में पूनम कुमारी, आशा बाउरी, कल्पना देवी, जीतू बाउरी, पिंटू कुमारी, आशा बाउरी, अरूण कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...