फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गरमी का मौसम शुरू होने से पहले नगर निगम प्रशासन शहर में आपूर्ति हो रहे पेयजल की गुणवत्ता की जांच करवाएगा। प्रत्येक वार्ड से दो सैंपल लिए जाएंगे। ताकि, पूरे शहर में आपूर्ति हो रहे पेयजल की गुणवत्ता का पता चल सके। मार्च माह तक नगर निगम प्रशासन द्वारा यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शहर में घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और एफएमडीए(फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथोरिटी) की है। एफएमडीए पर रेनीवेल से बूस्टर तक पानी पहुंचाने का दायित्व है तो नगर निगम प्रशासन पर बूस्टर से लोगों के घरों तक। कई बार शहर में पाइप लाइनों में लीकेज की वजह से पेयजल की आपूर्ति और गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है। गरमी का मौसम आते ही पेयजल की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन सर्दी के मौसम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.