लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर करेगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के 280 बस स्टेशनों से प्रतिवर्ष लगभग 55 करोड़ यात्रियों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। बस स्टेशनों पर यात्री उन्मुख सेवाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व संचालन से जुड़ी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर यात्री सहायता डेस्क, किराया सूची, समय सारिणी, प्लेटफार्म जानकारी, शिकायत/राहत डेस्क की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...