रिषिकेष, फरवरी 6 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भानियावाला में संगोष्ठी आयोजित की। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के सभी आठों मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि संत रविदास हमें यह सिखाते हैं कि समाज के हर वर्ग की भलाई में ही असली विकास है। भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने कहा कि संत रविदास के आदर्श हमें सामाजिक समरसता और भाईचारे की सीख देते हैं। उनकी शिक्षाएं समाज में समानता और न्याय की नींव मजबूत करती हैं। भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए हर वर्ग की भलाई म...