बागपत, अक्टूबर 4 -- दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर ट्रेनों के अनियमित संचालन के कारण यात्रियों को खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को भी आधा दर्जन ट्रेनों के लेट चलने से यात्री परेशान रहे। दरअसल, रेल यात्रियों को आए दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी टिकट आरक्षण, कभी पूछताछ केंद्र, कभी ट्रेन लेट और रद्द होने की वजह यात्रियों की परेशानी का सबब बनती है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 74024 ट्रेन 3:48 मिनट के स्थान पर 4:52 मिनट पर बड़ौत स्टेशन पहुंची। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन 64023 अपने निर्धारित समय 7:01 बजे के स्थान पर 7:37 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 के स्थान पर 9:30 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 64029 भी दोपहर 2:23 बजे के स्थान पर 3:46 बजे स्टेशन पहुंची। इस दौरान बड़ौ...