नई दिल्ली, जनवरी 8 -- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हेमा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी कई क्लासिक फिल्मों को आज भी उनके फैंस पसंद करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ हेमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा चेन्नई और दिल्ली जैसे शहरों में पली-बढ़ीं। हेमा जब एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आईं, तो अपार्टमेंट में रहना आसान नहीं था। हेमा जिस बंगले में रही थीं वो भूतिया था। इस बात का खुलासा खुद हेमा ने किया।हर रात, कोई मेरा गला घोंटने की कोशिश करता था दरअसल, हेमा मालिनी ने राम कमल मुखर्जी की किताब 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में राज कपूर के साथ डेब्यू फिल्म 'सपनों का सौदागर' की शूटिंग के दौरान की एक घटना को याद किया। हेमा इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बांद्रा में एक ...