रांची, जून 24 -- तोरपा, प्रतिनिधि। हेमंत सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगर भवन से एक आक्रोश मार्च निकाला गया, जो प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। मार्च में शामिल कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। भाजपा ने सरकार को सुधार के लिए छह महीने का समय दिया था, लेकिन कोई ठोस बदलाव नहीं दिखा। बांग्लादेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया: कोचे मुंडा ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.