पटना, जुलाई 18 -- छेड़छाड़ और भद्दे कमेंट आदि के प्रति अब राज्य की महिलाएं सजग हो रही हैं। सिटी राइड बस में गलत हरकत पर वह लड़ाई झगड़े नहीं करती, बल्कि पैनिक बटन दबा कर इसकी सूचना परिवहन विभाग को दे रही है। हर महीने 14 हजार 654 महिलाएं पैनिक बटन का इस्तेमाल करती हैं। पिछले पांच साल की बात करें तो आठ लाख 40 हजार से अधिक महिलाएं पैनिक बटन का इस्तेमाल किया। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा के लिए वाहनों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने का नियम बनाया था। इस डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल एंड कमाड सेंटर भी स्थापित किया गया। इसके लिए निर्भया फंड में बजट निर्धारित किया गया। महिला सुरक्षा के साथ वाहनों और चालकों पर निगरानी रखना भी मकसद था। इसी के तहत प्रत्येक बस में पैनिक बटन क...