गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो सरकार में मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल पिछले एक साल से बंद है। मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिल रहा है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में लाखों महिलाओं को मंईयां सम्मान के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार हर महीने मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं का समीक्षा कर बार-बार नाम काट रही है लेकिन नया नाम नहीं जुड़ रहा है। उससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि 50 वर्ष पूरा होने पर महिलाओं का नाम काट दिया जा रहा है लेकिन जिनका उम्र 18 वर्ष पूरा हो रहा है उसे तुरंत मंईयां सम्मान योजना से नहीं जोड़ा ...