बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो थर्मल। विद्युत नगरी स्थित बोकारो क्लब में साईं सेवा आश्रम व आजीविका महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, प्रमुख गिरिजा देवी, बीटीपीएस के डीजीएम की धर्मपत्नी स्वाति होलकर, जेएसएलपीएस की बीपीएम अंजना सिंह व कांग्रेस नेत्री सुषमा कुमारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। अनुपमा सिंह ने कहा कि हर महिला में शक्ति सृजन की क्षमता है। उन सभी महिलाओं को सम्मान जो समाज को दिशा देती हैं और नए मानक स्थापित करती हैं। हर महिला की मुस्कान में एक नई दुनिया बसती है। गिरिजा देवी ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। प्रेम की मूर्ति ओर रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। समारोह में अंजू पोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.