उरई, फरवरी 8 -- उरई। पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र की तर्ज पर हर ब्लॉक में पशु औषधि केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।इसके लिए 120 वर्ग फीट स्थान होना जरूरी है। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। प्रत्येक विकास खण्ड में एक पशु औषधि केन्द्र खोला जायेगा, जिससे पशुपालकों को पशुओं के उपचार हेतु दवाएं किफायती दरों पर सुलभ हो सकें। पशु औषधि केन्द्र खोलने के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को फार्मासिस्ट का नाम एवं उसका वैध पंजीकरण विवरण, दुकान हेतु न्यनूतम 120 वर्ग फुट स्थान का प्रमाण पत्र तथा ड्रग लाइसेन्स का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा साथ ही योजना के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केन्द्र एवं सहकारी समितियों से जुडे योग्य लाभार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाये...