बरेली, फरवरी 22 -- हर माह उद्योग बंधुओं की बैठक में उद्यमी पुरजोर तरीके से अपनी समस्याएं अफसरों के सामने रखते हैं, लेकिन कई साल बीतने के बाद भी ये समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बैठक में तो उद्यमियों से अफसर इनके समाधान को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। अफसरों के इस रवैये से उद्यमियों में निराशा है। उद्यमियों के अनुसार परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में करीब 300 इकाईयां हैं, लेकिन यहां जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। ड्रेनेज व्यवस्था कराने का मुद्दा वे चार साल से बैठकों में उठा रहे हैं। अफसर जल्द एसटीपी समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के दावे करते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं। इसके साथ ही परसाखेड़ा और ट्रांसपोर्टनगर में फायर स्टेशन की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। रिछा...