बस्ती, फरवरी 4 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता और कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के समस्त बूथों पर प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान पार्टी के नेता सरकार की उपलब्धियां को जनता को बताएंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के स्तर से तय किए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करेंगे।कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को एक विद्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर कार्यकर्ताओं को अपने निर्धारित बूथ पर प्रवास कार्यक्रम के तहत 24 घंटे निवास करना है। प्रवास के दौरान पार्टी स्तर तय किए गए महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करना है। इस बार 2014 व 2019 से भी प्रचंड बहुमत की सरकार केंद्र में बनेगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध...