बरेली, जुलाई 10 -- बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने सभी बूथ और सेक्टर प्रभारियों से कहा कि अधिक से अधिक पीडीए पंचायत करें। सभी साथी वोट की ताकत को पहचाने। एक एक बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में वोट बनाएं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर - घर जाकर सपा की नीतियों को बताएं। साथ ही सावन के महीने में कांवड़ यात्रियों की अधिक से अधिक से सेवा करें। पीडीए कांवड़ यात्रा का आयोजन करें। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने प्रदेश में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय योजना की आलोचना करते हुए इसके खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...