बिहारशरीफ, मार्च 25 -- हर प्रखंड में मरम्मत दल फिर भी 34 सौ हैंडपम्प प्यास बुझाने में फेल 14 दिनों में महज 200 बेकार हो चुके चापाकलों की ही हो सकी मरम्मत गिरते जलस्तर के साथ फेल हो रे चापाकल, बढ़ रही है पेयजल की समस्या फोटो चापाकल : खराब पड़ा चापाकल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। गर्मी की आहट के साथ सरकारी चापाकलें हांफने लगे हैं। गिरते जलस्तर के साथ जलसंकट की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं। जिले में करीब 37 सौ हैंडपम्प पानी उगलने में फेल हो गये हैं। सर्वे कराने के बाद खराब चापाकलों को ठीक करने के लिए 11 मार्च को पीएचईडी द्वारा कलेक्ट्रेट से हर प्रखंड के लिए मरम्मत दल को रवाना किया गया था। दावा किया गया था कि जल्द से जल्द चापाकलों को दुरुस्त क दिया जाएगा। परंतु, खराब चापाकलों को बनाने की रफ्तार सुस्त है। 14 दिनों में करीब दो सौ चापाकलों की म...