बलिया, जनवरी 20 -- बलिया, संवाददाता। भाजपा के जिला कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक हुई। इसमें अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। एसआईआर अभियान के जिला संयोजक अरुण सिंह बंटू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना है। अपील की कि हम सबकी मेहनत लोकतंत्र के लिए है। इसलिए घर-घर संपर्क करें। एक-एक नाम जुड़वाने का काम करना होगा। यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाने के उद्देश्य से चल रही प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक/स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने, नाम-पते में संशोधन तथा पात्र प्रत्येक नागरिक का नाम...