नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ठंड के बाद भी नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले के सातवें दिन भी पाठकों का उत्साह कम नहीं हुआ। शुक्रवार को मेले में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने किंडल पीढ़ी को पुस्तक स्टॉलों की ओर आकर्षित होते और पढ़ने का आनंद लेते देख प्रसन्नता व्यक्त की। पढ़ने और नेतृत्व के बीच संबंध को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, हर पाठक नेता नहीं होता, लेकिन हर नेता निश्चित रूप से पाठक होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की बात करते समय नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों की चर्चा होती है और पुस्तकों तथा नेतृत्व का गहरा संबंध है। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ना केवल युद्ध में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भी बहुत उपयोगी होता है। नियमित रूप से किताबें पढ़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.