कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों निकायों में चुनाव की सरगर्मी सिर चढ़कर बोल रही है। आलम यह है कि मेन रोड से लेकर गली-मुहल्ले तक हर पांच मिनट में प्रत्याशियों की प्रचार गाड़ी पहुंच रही। सभी गाड़ियों में बजते भोंपू अपने-अपने स्तर से विकास के वादे और दावे भी कर रहे हैं। हर वार्डों को चकाचक करने की दलीलें दी जा रही है। आलम यह है कि सुबह की चाय से लेकर रात के डीनर तक चुनावी चर्चा ही है। कोडरमा जिले के तीनों निकायों क्रमश: झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत में लाउडस्पीकर पर फिल्मी धुनों की तर्ज पर बनाए गए प्रचार गीत लगातार गूंज रहे हैं। ध्यान खींचने के लिए देशभक्ति पर आधारित गीत भी सुनाई दे रहे हैं। दिल दिया है जान भी देंगे..., चर्चा है चर्चा, आओ मिलकर साथ चलें-झुमरीतिलैया को स्वर्ग बनाएं। जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.