नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि देश के जनसांख्यिकीय लाभ को बनाए रखने के लिए हर परिवार में कम से कम तीन बच्चे होने चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत की जनसांख्यिकीय स्थिति पर चिंता जताई। तिरुपति में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन में सीएम नायडू ने यह बात कही। उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई विकसित देशों में आबादी घटने और बुजुर्गों की संख्या बढ़ने की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों में आबादी या तो स्थिर हो रही है या घट रही है। चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों में जनसांख्यिकीय संकट गहरा रहा है, जहां कामकाजी आबादी कम हो रही है और बुजुर्गों का बोझ बढ़ रहा है। इसके विपरीत भारत अभी भी युवा आबादी वाला देश है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने...