पटना, अगस्त 29 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले हर परिवार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार चुनाव से पहले हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सितंबर 2025 में यह राशि खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू कर दी है। इस योजना को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए कुल 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम लोगों ने नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.