लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक आयोजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले की 22 पंचायतों का चयन किया गया है। प्रत्येक पंचायत में 50 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना के लिए कुल 11 करोड़ रुपये की राशि जिले को प्राप्त हो चुकी है। निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी कों लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी ने की। बैठक में नोनगढ़, सुरारी ईमामनगर, मलिया, खुटुपार, कुंदर, महेशलेटा, इटौन, धीरा, भनपुरा, गेरूआ पुरसंडा, चंदनपुरा, चौरा राजपुर, मदनपुर, कवादपुर, एजीनघाट, डुमरी, गंगासराय, पाली, लक्ष्मीपुर, दमोदरपुर, साबिकपुर एव...