मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। मैट्रिक परीक्षा में हर दिन केंद्र पर दंडाधिकारी की सहमति से वीक्षक की ड्यूटी केंद्राधीक्षक लगाएंगे। किस कक्ष में वीक्षक जाएंगे, यह मात्र 10 मिनट पहले तय होगा। 17 फरवरी से आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 67 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद लगभग 10 हजार परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में कम हो गए। जिले में रजिस्ट्रेशन 78 हजार परीक्षार्थियों का हुआ था। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में 30,944 छात्र तो 36,353 छात्राएं परीक्षा देंगी। छात्रों की अपेक्षा बेटियों की संख्या इस बार लगभग पांच हजार अधिक है। बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा को लेकर निर्देश दिया है कि दृष्टिबाधित बच्चों की दो विषय की परीक्षा पहली पाली में ही होगी। दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गणित की बजाय गृह विज्ञान और विज्ञान की बजाय संगी...