संतकबीरनगर, दिसम्बर 24 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। हैंसर ब्लाक के ददरवार ग्राम पंचायत की आधी आबादी विकास से कोसों दूर है। हल घर जल से वंचित है। ददरवार गांव के चोरमरा टोले की 200 से अधिक की आबादी है। जहां पर न तो पानी की सुविधा है और न तो सफाई की। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचायल बने तो हैं, लेकिन वे भी बदहाल पड़े हुए हैं। आधे- अधूरे शौचालय बने हुए हैं। ज्यादातर शौचालयों का उपयोग नहीं हो रहा है। लोगों ने उसमें खर पतवार को भर रखा है। गांव के बाहर ही लोग शौच के लिए जाने को मजबूर हैं, चारो तरफ गंदगी ही गंदगी है। ददरवार ग्राम पंचायत में पांच पुरवे क्रमशः ददरवार,जेखौती, डिहवा,जेखौता, चोरमरा है। यहां की कुल लगभग पांच हजार की आबादी है। इस गांव के लोग वर्षों से विकास की आस में लगे हुए हैं, लेकिन उनकी ये आस पूरी नही हो रही है। गांव में बना आर...