अमरोहा, दिसम्बर 24 -- अमरोहा। क्रिसमस पर्व गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। गिरजाघर सज उठे हैं। केक की मांग बढ़ गई है। बाजार में रौनक है। सेंटा क्लोज की पोशाक की मांग बढ़ गई है। क्रिसमस ट्री से लेकर गिफ्ट आइटम से दुकानें सजी हैं। ईसाई समाज के लोगों में उत्साह है। अमरोहा व आसपास के क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं, जो हर साल धूमधाम के साथ क्रिसमस का पर्व मनाते हैं। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह व उमंग का माहौल है। समाज के लोग क्रिसमस की तैयारी में जुटे हैं। घरों में चहल-पहल है। बाजार में भी रौनक देखी जा रही है। सेंटा क्लॉज की पोशाक, उपहार से दुकानें सजी हैं। क्रिसमस के चलते केक की एकाएक मांग बढ़ गई है। लोग ऑर्डर देकर भी स्पेशल केक बनवा रहे हैं। चर्च परिसर में चरनी बनाई जा रही है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म संबंधित झा...