बक्सर, फरवरी 25 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की। कोर कमेटी में संगठनात्मक कार्य व समाज के हर तबके में पार्टी की पकड़ बनाने पर चर्चा की गई। हर एक कार्यकर्ता के कार्यक्षमता का आकलन पर जोर दिया गया। जिससे उसका संगठन और समाज हित में सदुपयोग करने में मदद मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हर कार्यकर्ता को पूरे लगन के साथ काम करना होगा। तभी, जिले के चारों सीट पर एनडीए के प्रत्याशी की जीत होगी। वहीं प्रदीप दुबे ने कहा कि पूर्व की गलतियों से हमें सीख लेनी चाहिए। सभी गलतियों पर फोकस करना होगा। उसमें सुधार करना होगा। तभी, जीत का परचम लहरायेगा। इस मौके पर भोला सिंह, केदारनाथ तिवारी, राजवंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.