गोरखपुर, दिसम्बर 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भीषण शीतलहर से गरीबों और हर जरूरतमंद को बचाने के लिए सरकार संवेदनशील है। किसी को कोई भी दिक्कत न हो, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। लोगों को भीषण शीतलहर से बचाने के लिए कंबल व ऊनी वस्त्र वितरण, रैन बसेरों के संचालन और अलाव की व्यवस्था करने के प्रदेश के सभी जिलों में पर्याप्त धनराशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भीषण शीतलहर में आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों को बंद करने तथा अवकाश घोषित करने हेतु जिलाधिकारियों को कहा गया है। कहा कि बहुत आवश्यक हो तो वर्चुअल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था की जाए। सीएम योगी रविवार शाम गोरखपुर महानगर में दो रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। निरीक्षण के दौ...