सहारनपुर, नवम्बर 16 -- देवबंद। तहसील क्षेत्र के गांव दिवालहेड़ी में जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में चल रहा तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव रविवार को हर घर यज्ञ घर-घर यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 42 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान आर्य जगत के अनेक विद्वान एवं तहसील सभा व आर्य समाज दिवालहेड़ी के पदाधिकारी शामिल रहे। पूर्व तहसील अध्यक्ष विपिन आर्य ने कहा कि जातिवाद हमारी व देश की उन्नति में बाधक है, इसलिए हमे जातियों में नहीं बिखरना चाहिए। उन्होंने बताया कि वैदिक यज्ञ धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक है। साथ ही यह पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ ही सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी यज्ञ को लाभकारी माना ...